• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत – नेपाल सीमा से एसएसबी ने दो मवेशियों को किया जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भारत – नेपाल सीमा पर बड़ो मनीराम जोत में एसएसबी के जवानों ने नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय 2 मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम मोहम्मद इस्लाम है। वह छोटो मनीराम जोत का रहने वाला है।

बताया गया है कि नक्सलबाड़ी के भारत – नेपाल सीमा पर बड़ो मनीराम जोत में गश्त के दौरान एसएसबी के जवानों ने 2 मवेशियों के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है। आज उसे सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *