• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

माटीगाड़ा पुलिस ने 6 किलो गांजे के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाना की पुलिस आज शनिवार को चौथे महानंदा ब्रिज के पास अभियान चला कर एक महिला को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम सांतना बर्मन (40) है। वह कुचबिहार के शीतलकुची की निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को एक महिला कुचबिहार जिले के शीतलकुची से एक बैग में गांजा लेकर माटीगाड़ा थाना अंतर्गत चौथे महानंदा ब्रिज के पास पहुंची। इसके लिए उसे पैसे भी मिलने वाले थे। इधर, तस्करी होने की खबर माटीगाड़ा थाना की पुलिस लग गई। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से पुलिस ने छह किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी महिला को रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *