माटीगाड़ा थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संजीत महंतो (24) है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर माटीगाड़ा थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने माटीगाड़ा थाना अंतर्गत इलाके में अभियान चलाकर 130 पीस नशीले इंजेक्शन के साथ उक्त युवक को रंगे हाथ पकड़ा। साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया गया है। मालूम हो कि संजीत महंतो को पहले भी मदाक पदार्थ तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply