• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

माटीगाड़ा से चश्मे के बॉक्स से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

एसओजी व माटीगाड़ा थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। तस्करी से पहले पुलिस की टीम ने चश्मे के बॉक्स से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है। इस मामले पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम मनोज छेत्री है। वह रंग्पो का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माटीगाड़ा बाईपास के पास पाकिस्तान मोड़ उर्फ विश्वास कॉलोनी मादक पदार्थ का हब बन चुका है। जिस वजह से एसओजी और माटीगाड़ा थाना की पुलिस की पैनी नजर उक्त इलाके में बनी रहती है। इसी विश्वास कॉलोनी से पूरे शहर में मादक तस्करी होती है। इस बीच एसओजी और माटीगाड़ा थाना की पुलिस को गुरुवार की रात सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद एसओजी और माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने अभियान चलाकर उक्त युवक को पकड़ लिया। जब युवक की तलाशी ली तो चश्मे के बॉक्स से 51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसके बाद युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी युवक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *