• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

माटीगाड़ा छात्रा हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी अब्बास ने खुद को बताया निर्दोष।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा अभया छात्रा हत्या कांड में आज एक नया मोड़ आ गया है। जहां अदालत में तीसरी पेशी के दौरान आरोपी अब्बास ने न्यायाधीश के समक्ष अपना गुनाह कबूल किया था। वहीं आज जेल से सिलीगुड़ी अदालत में पांचवी पेशी के दौरान आरोपी अब्बास ने अपना बयान बदल दिया। कैमरे के सामने आरोपी अब्बास ने कहां कि वह निर्दोष है, उसने कुछ नही किया है। उसे फंसाया गया है और उसपर अत्याचार किया जा रहा है। आरोपी अब्बास ने यह भी कहा कि वह सबके सामने सच बतायेगा।

मालूम हो कि 21 अगस्त को माटीगाड़ा में एक स्कूली छात्रा अभया के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अभया हत्या कांड के 6 घंटे के अंदर मोहम्मद अब्बास नामक युवक को गिरफ्तार किया था। माटीगाड़ा छात्रा हत्या को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस एक महीने में मामले की सुनवाई के लिए आरोपी को आज पांचवी वार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। आज जेल से सिलीगुड़ी अदालत लाने के बाद आरोपी मोहम्मद अब्बास ने न्यायाधीश के समक्ष पेशी के दौरान खुद को निर्दोष बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *