• Mon. Feb 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मानसिक रूप से बीमार युवक असम से पहुंचा सिलीगुड़ी, स्वयं सेवी संस्था ने मिलाया परिवार से।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी थाना व स्वय सेवी संस्था की मदद से आखिरकार एक भाई को उसका खोया हुआ भाई सही सलामत वापस मिल गया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले असम से लापता हुआ राजू सरकार उर्फ शंभू ट्रेन में चढ़ कर एनजेपी पहुंच गया था। इसके बाद वो भटकते हुए बागराकोर्ट पहुंच गया। बताया गया है कि राजू मानसिक रूप से बीमार है। इस बीच बागराकोर्ट में बिजय सरकार नामक एक व्यक्ति की नजर राजू पर पड़ी। राजू की स्थिति को देखने के बाद बिजय ने 2 सप्ताह तक राजू की देखभाल की। इसके बाद सिलीगुड़ी मनेरंगोली स्माइली सोसाइटी को विषय की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही मनेरंगोली स्माइली सोसाइटी की तरफ से राजू को पहले सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर सिलीगुड़ी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। जिसके बाद सिलीगुड़ी थाना ने असम के बोंगाई गांव थाना से सम्पर्क करते हुए राजू के परिवार वालों का पता लगाया। वहीं, राजू की सूचना मिलते ही उसका भई कृष्णा सरकार सिलीगुड़ी पहुंचा। इधर, कानूनी प्रक्रिया के बाद रविवार सिलीगुड़ी थाना की पुलिस और मनेरंगोली स्माइली सोसाइटी ने लापता राजू को उसके भाई के हाथ में सौंप दिया है। इस विषय में राजू के भाई कृष्णा ने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। करीब एक महीने पहले वो लापता हो गया था। लेकिन परिवार वाले उसे असम में तलाश कर रहे थे। वहीं, राजू के मिलने के बाद परिवार वाले बेहद खुश है। दूसरी तरफ सिलीगुड़ी मनेरंगोली स्माइली सोसाइटी की तरफ से एनाश्री साहा ने बताया कि राजू के बारे में पता चलते ही संस्था की तरफ से राजू को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सिलीगुड़ी थाना की मदद से असम पुलिस से संपर्क कर राजू को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *