• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के प्रधाननगर में रैफ जवान का फंदे से झूलता शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी

प्रधान नगर स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में एक रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के जवान का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम विधुत मंडल (31 वर्ष) है। वह मालदा का निवासी बताया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाबग्राम -2 नंबर रैफ बटालियन में विद्युत मंडल की पोस्टिंग थी। बताया गया कि, वह पिछले समय से मानसिक तनाव में था। गत 7 तारीख को पेट में दर्द की शिकायत के बाद विधुत मंडल प्रधान नगर स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ था।

तब से वह अस्पताल में चिकित्साधिन था। इस बीच बीते कल सुबह अस्पताल में नर्स ने विधुत की शारीरिक जांच की थी। कहा जा रहा है कि, इसके थोड़ी देर बाद विधुत मंडल ने अस्पताल के अंदर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर, सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को विधुत का शव सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *