• Sat. Dec 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चलाया गया अभियान हुआ सफल, 20 लाख रुपये की अवैध बर्मा सागौन लकड़ी बरामद, अवैध लकड़ी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर रविवार की सुबह सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग -31 के करतोआ क्षेत्र से बैकुंठपुर वन विभाग के बेलाकोबा रेंज के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर झारखंड की एक ट्रक से 20 लाख रुपये की अवैध बर्मा सागौन लकड़ी बरामद की गई। सूत्रों के अनुसार वाहन तस्करी के मकसद से गुवाहाटी से महाराष्ट्र जा रहा था। इस घटना में ट्रक के मालिक चंदन कुमार और चालक छोटू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को सोमवार जलपाईगुड़ी कोर्ट भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed