Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पहुंचा सलाखों के पीछे।

चंदन मंडल, सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

कहते हैं प्यार एक पवित्र रिश्ता है और प्यार में सबकुछ जायज होता है। लेकिन लोग प्यार का गलत फायदा उठाते हैं। एक ऐसा ही मामला सिलीगुड़ी शहर के संतोषीनगर इलाके में देखने को मिला। जहां एक 27 वर्षीय युवक ने 37 वर्षीय महिला से पहले प्यार के नाम पर नजदीकी बढ़ाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उक्त प्रेमी का मन भर गया और वह दूसरी शादी करने को ठानी। लेकिन इससे पहले ही प्रेमिका की शिकायत पर वह जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोषी नगर इलाके के रहने वाले 27 वर्षीय मिठून साहनी को अपने उम्र से 10 वर्ष बड़ी प्रधान नगर थाना अंतर्गत दार्जिलिंग मोड़ की रहने वाली 37 वर्षीय एक महिला से प्यार हो गया था । फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर मिठून ने अपने प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच मिठून के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसकी सूचना मिलते ही महिला ने मिठून पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन मिठून उससे दूरी बनाने लगा। जिसके बाद शुक्रवार की रात उक्त महिला ने मिठून साहनी के ऊपर धोखा देने और दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इधर मिली शिकायत के चंद घंटो के अंदर ही पुलिस ने आरोपी मिठून साहनी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना की पुलिस ने शनिवार को मिठून साहनी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *