• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सरकारी संपत्ति नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार दो माकपा नेता की जमानत याचिका अदालत ने की खारिज।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सरकारी संपत्ति को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार दो माकपा नेताओं की जमानत याचिका फिर से अदालत ने खारिज कर दी है। दोनों नेता नौ तारीख तक जेल में ही रहेंगे। ज्ञात हो कि वामपंथियों ने पिछले शुक्रवार को कई मांगों को लेकर नगर निगम अभियान किया था। सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद शनिवार को प्रमोद पासवान और प्रदीप घोष को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। शनिवार को अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें मंगलवार तक जेल में रखने का आदेश दिया। इसके बाद आज दोनों माकपा नेताओं को फिर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उनकी जमानत खारिज कर दी और उन्हें 9 तारीख तक जेल में रखने का आदेश दिया। इस संबंध में जीवेश सरकार ने कहा कि माकपा नेताओं के खिलाफ जानबूझ कर मामला दर्ज किया गया है। हमारे आंदोलन को इस तरह से नहीं रोका जा सकता है। हमें कानून पर भरोसा है। कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *