• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिक्किम में हुए हादसे में बागडोगरा एयरपोर्ट पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

सारस न्यूज टीम, सिलीगुड़ी।

सिक्किम में शुक्रवार को सेना का एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन के कई सौ फीट नीचे गिरने से 16 जवानों की मौके पर ही असमायिक मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मृत 16 जवानों में पटना (बिहार) के नाइक सूबेदार चंदन कुमार मिश्रा, पठानकोट (पंजाब) के ओंकार सिंह, दुर्गापुर के हवलदार गोपीनाथ माकूर, जोधपुर (राजस्थान) के सुक्खा राम, उत्तराखंड के पंतनगर के नायक रविंदर सिंह थापा।

केरल के पलक्कड़ के नायक बैसाख एस, आरा (बिहार) के नायक प्रमोद सिंह, इट्टा (उत्तर प्रदेश) के भूपेंद्र सिंह, उन्नाव के श्याम सिंह यादव, मुजफ्फरपुर के लोकेश कुमार, ग्रेनेडिया फतेहाबाद (हरियाणा) के विकास कुमार, भिवानी के हवलदार अरविंद कुमार, हिसार के नाइक सोमबीर सिंह, राजस्थान के जैसलमेर के सूबेदार गुमान सिंह, झुंझुनू के नाइक मनोज कुमार शामिल हैं।

भारतीय सेना के मेजर अंजनकुमार बासुमतारी सहित वायु सेना के अधिकारियों ने शनिवार को बागडोगरा हवाई अड्डे पर जवानों के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजली दी। वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शहीदों को श्रद्धांजली दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *