• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिक्किम सरकार के वाहन की आड़ में चल रहे मादक तस्करी का भांडाफोड़, दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भक्तिनगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने सिक्किम सरकार की वाहन की आड़ में चल रहे मादक तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में सिक्किम सरकार में कार्यरत दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम सनम गुरूंग और प्रदीप प्रधान है। ये दोनों सिक्किम के सरकारी वाहन चालक है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सनम और प्रदीप मालवाही ट्रक में गवर्नमेंट ऑफ सिक्किम का लोगो लगा कर नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित कफ सिरप की सिक्किम में तस्करी का कारोबार चला रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर भक्तिनगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गुरुवार की देर रात चेक पोस्ट के पास पुलिस ने सिक्किम के नंबर की एक सरकारी वाहन को संदेह के आधार पर रोका और उस वाहन की तलाशी ली। तलाशी लेने के क्रम में वाहन के अंदर से कार्टून में बंद प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। इधर, किसी भी तरह का वैध कागजात न दिखा पाने के चलते पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों आरोपीयों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। यह मालवाही ट्रक गवर्नमेंट ऑफ सिक्किम की है या सिर्फ लोगो लगा कर पुलिस के आंखो में धूल झोका जा रहा है साथ ही गिरफ्तार आरोपी सरकारी कर्मचारी है या नहीं। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *