• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलिगुड़ी में दंपति हुए ठगी का शिकार, दो युवक गहने लेकर हुए नौ दो ग्यारह।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शहर में सस्ते मूल्य पर गहनों की सफाई के नाम पर ठगी का गोरखधंधा जोरों पर है। ताजा मामला शहर के आश्रमपाड़ा के लाला लाजपत राय रोड इलाके की है। जहां बुधवार को एक दंपति ठगी का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर दंपती घर के बाहर बैठे थे। तभी दो युवक वहां आए। एक युवक उनसे बात करने लगा। इसके बाद उसने शिप्रा मजूमदार व अशोक मजूमदार से सोना साफ करने की बात कही। शिप्रा देवी के हाथ की चूड़ी साफ करने लगा। उन्होंने उस समय उसे रोका। लेकिन युवक ने जबरदस्ती उनके हाथ से सोनी की चूड़ी हाथ से उतार ली। साथ ही अशोक मजूमदार की अंगूठी में भी सफाई की बात कही। इसके बाद दोनों ने सोने के गहने ले लिए नौ दो ग्यारह हो गए। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना की जांच कर रही है। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले डाबग्राम के पास भी ऐसी ही घटना हुई थी। एक गृहिणी के सोने के जेवर साफ करने के नाम पर बदमाशों ने सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *