हिरण के सिंग के साथ वन विभाग की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राकेश बराइक ( 25 ) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सुकना वन विभाग स्क्वॉयड 1 के रेंजर दीपक रसाईली ने अपनी टीम के साथ मिलनमोड़ बजार इलाके में अभियान चलाया। इधर, संदेह के आधार पर जब आरोपी राकेश की तलाशी ली गयी तो उसके पास से हिरण के सिंग का एक छोटा सा हिस्सा बरामद हुआ। जिसे बेचने के लिए वो बाजार में घूम रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरसात में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान आरोपी के बताये गये जगह से हिरण के दो और सिंग बरामद किए गए। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सुकना स्क्वॉयड 1 सूत्रों के अनुसार जंगली जीव जंतुओं के देहांश तस्करी करने के पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। जिसका पर्दाफाश करने के लिए वन विभाग की टीम जुट गयी है। दूसरी तरफ, इस विषय पर रेंजर दीपक रसाईली ने बताया कि गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर अभियान चलाकर उनकी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। सुकना स्क्वॉयड की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply