• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के एक फ्लैट में महिला की मौत, हत्या की आशंका।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी शहर के अरविंदपल्ली में एक महिला की रहस्यमय मौत का मामला समाने आई है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने हत्या का संदेह जताया है। मृत महिला का नाम सोमा सरकार (51 वर्ष) था। महिला बुटीक की बिजनेस करती थth। फ्लैट में महिला अकेली रहती थी। जबकि उनकी बेटी माटीगाड़ा में रहती है।

बताया जा रहा है कि महिला शुक्रवार सुबह से बेटी की फोन नहीं उठा रही थी। तभी बेटी ने पड़ोसी महिला को इसकी जानकारी दी। जब पड़ोसी महिला फ्लैट में गई तो देखा कि फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद है। जब वह दरवाजा खोलकर अंदर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा है। घटना के बाद माटीगाड़ा से महिला की बेटी और परिचित मौके पर पहुंचे। इधर, सुचना पर सिलीगुड़ी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने घटना का वीडियोग्राफी भी कराई है। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *