• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के फांसीदेवा थाने की पुलिस ने भारत – बांग्लादेश सीमा के कालूजोत इलाके में एक बांग्लादेशी मवेशी तस्कर को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के फांसीदेवा थाने की पुलिस ने भारत – बांग्लादेश सीमा के कालूजोत इलाके में एक बांग्लादेशी मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद खलील (40) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति अवैध रूप से बांग्लादेश से मवेशी की तस्करी के इरादे से रात के अंधेरे में भारत में घुसा था। लेकिन पुलिस ने उसे सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 10 रुपये के तीन बांग्लादेशी नोट बरामद हुए है। शुक्रवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *