• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के फुलबाड़ी तीस्ता कैनल में डूबे युवक का शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: फूलबाड़ी तीस्ता कैनल में डूबे युवक का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। आज सुबह फूलबाड़ी तीस्ता कैनल के लक्ष्मीजोत इलाके से युवक का शव बरामद किया गया है। मृत युवक का नाम मृगांक चौधरी ( 23 ) है। वह सिलीगुड़ी शहर के 30 नंब वार्ड का रहने वाला था। मालूम हो कि दो दोस्त बीते शनिवार रात को फूलबाड़ी में तीस्ता कैनल गए थे। तभी मृगांक पानी में बह गया। रविवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस और आपदा टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और डूबे युवक की तलाश कर रहे थे। आखिरकार आज सुबह युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *