• Sun. Feb 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के फुलवाड़ी में ढाई करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज टीम, सिलीगुड़ी।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी और न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नसीरुल हक और आरिफ शेख हैं। ये दोनों मालदा के निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार की देर शाम को फूलबाड़ी के कैनल रोड इलाके में अभियान चलाकर दो संदिग्धों को रोका गया। इसके बाद उनसे पूछताछ कर तलाशी ली गई तो एक लेडिस हैंड बैग से उक्त ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों से करीब 1 किलो 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ढाई करोड़ रूपये है। शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *