• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के फुलेश्वरी बाजार से व्यक्ति का शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के फुलेश्वरी बाजार इलाके से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति का नाम समीर दास ( 32 ) है। वह वार्ड नंबर 24 के देबाशीष कॉलोनी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात स्थानीय लोगों ने फुलेश्वरी ब्रिज पर एक व्यक्ति का शव देखा। उसके बाद सिलीगुड़ी थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है की मौत अत्यधिक शराब पीने और शारीरिक बीमारी के कारण हुई होगी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *