प्रेमिका के साथ शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप मे महिला थाना की पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रेमी का नाम इम्तियाज अली है। वह भक्ति नगर थाना अंतर्गत असरफ नगर का निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार, इम्तियाज अली एक युवती से मोहब्बत करता था। आरोप है कि इम्तियाज अली ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का सपना दिखाया। उससे शादी करने के नाम पर सितंबर महीने में एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद धीरे – धीरे वह दूरी बनाने लगा। इसी को लेकर गत 28 तारीख को महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते महिला थाना की पुलिस ने प्रेमी इम्तियाज़ अली को असरफ नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। महिला थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply