• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के 17 नंबर वार्ड में वार्ड उत्सव उन्मेश 2023 का हुआ आगाज।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नगर निगम के 17 नंबर वार्ड कमेटी के तत्वावधान में वार्ड उत्सव ‘उन्मेश 2023’ शुरू हुआ। बुधवार सुबह ढाक, ढोल के साथ रंगारंग शोभायात्रा के माध्यम से वार्ड उत्सव की शुरुआत की गई। इस शोभायात्रा ने सिलीगुड़ी कॉलेज मैदान से शुरू होकर विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की। इस शोभायात्रा में वार्ड पार्षद मिल्ली सिन्हा सहित नगर निगम के मेयर पार्षद के सदस्य व विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने झंडा फहराकर और गुब्बारा उड़ाकर वार्ड उत्सव का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *