• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में मेयर गौतम देव ने मां कैंटीन योजना का किया शुभारंभ, पांच रूपए में मरीजों को मुहैया कराया जाएगा पका हुआ भोजन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में रोजाना कई मरीज भर्ती होते हैं। इतना ही नहीं कई मरीज आउटडोर में भी डॉक्टर को दिखाने आते हैं। लेकिन कई मरीजों के परिजनों को खाना खाने के लिए दूर जाना पड़ता है। हालांकि, अस्पताल के सामने खाना मिलता है लेकिन उनकी कीमतें काफी महंगी होती है। लेकिन वह समस्या अब दूर हो गई है। अब जिला अस्पताल में दोपहर के समय 5 रूपये में भरपेट खाना मिलेगा। जी हां अब 5 रूपये में चावल, दाल, सब्जी और अंडा मिलेगा। आज सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में मां कैंटीन का उद्घाटन मेयर गौतम देव ने किया। मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार व सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के सुपर चंदन घोष ने कैंटीन में बने भोजन का लुफ्त उठाया। आज मां कैंटीन खुलते ही मेयर ने मां कैंटीन में आए लोगों को मुफ्त खाना परोसा। मेयर गौतम देव ने कहा कि यह मां कैंटीन प्रतिदिन दोपहर 1 से 3 बजे तक खुली रहेगी। इससे पहले एनजेपी और बागराकोट के पास नगर निगम द्वारा मां कैंटीन शुरू की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *