• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी नगर निगम का अभियान जारी, जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, 50 अवैध निर्माण को सड़क से हटाया।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम का है। इस बीच बुधवार सुबह एक बार फिर सिलीगुड़ी नगर निगम ने भक्तिनगर थाना अंतर्गत इस्टर्न बाइपास इलाके में सड़क किनारे पीडब्लूडी की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया है। इस दौरान भक्ति नगर थाना के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।

नगर निगम की बुलडोजर ने एक के बाद एक अवैध कब्जा को हटाते हुए खाली कराया। इस संबंध में सिलीगुड़ी नगर निगम के सहायक इंजीनियर ब्रजीत आइच ने कहा कि इस्टर्न बाइपास इलाके में करीब 50 के आसपास अतिक्रमण करके बनाये गए। अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां फिर से अतिक्रमण न हो, इस पर भी विशेष नजर रहेगी।


दूसरी ओर नगर निगम की बुलडोजर अभियान को लेकर कई लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से यहां कारोबार कर रहे है। इसी से उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह अवैध निर्माण था तो नगर निगम ने लाइसेंस, टैक्स, बिजली कनेक्शन क्यों दिया? आगे उन लोगों में कहा कि शहर के कई जगहों पर अवैध कब्जा किया गया। नगर निगम को वहां भी बुलडोजर अभियान चलाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *