• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी नगर निगम के 5 नंबर वार्ड में वार्ड उत्सव संकल्प- 2023 का हुआ शुभारंभ।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी शहर के वार्ड नंबर 05 में संक्लप – 2023 नामक वार्ड उत्सव का आयोजन किया गया। रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पार्षद कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करने के बाद पुनः कार्यलय पहुंची। इस शोभायात्रा में सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष, भाजपा पार्षद अनिता महतो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इस संबंध में अनिता महतो ने बताया कि संक्लप – 2023 नामक वार्ड उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कई तरह की क्रीडा प्रतियोगिताएं सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शोभायात्रा के साथ किया गया। यह शोभायात्रा पार्षद कार्यालय से शुरू होकर वार्ड के विभिन्न मार्गों का परिक्रमा करने के बाद वापिस पार्षद कार्यालय में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन तथा कार्यक्रम की समापन आगामी 22 जनवरी को पार्षद कार्यालय के निकट ग्राउंड में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *