• Mon. Dec 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी पुलिस ने सोना सफाई के नाम पर लोगों को चुना लगाने वाले बिहार का बाप – बेटा को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: प्रधान नगर व सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने सोना की सफाई के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह के दो सदस्य को बिहार से पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शंभु साह और उसका 17 वर्षीय एक बेटा है। दोनो बाप बेटा बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। प्रधान नगर व सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने अलग अलग मिली शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के भागलपुर से दोनों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी बुधवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एडीसीपी शुभेन्द्र कुमार ने संवाददाता सम्मेलन के जरिए दी। शुभेन्द्र कुमार ने कहा सिलीगुड़ी में सोना सफाई के नाम पर एक गिरोह लोगों को चुना लगा रहा था।

पुलिस की छानबीन के दौरान उसकी टीम को एक गिरोह का नाम सामने आया। जिसे बाप बेटा चला रहा था। जिसने सिलीगुड़ी के प्रधान नगर, भक्ति नगर और सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत क्षेत्रों में एक महीने में करीब 4 लोगों को चूना लगाया था। उन्होंने कहा कि बाप शंभु साह और अपने नाबालिग बेटा के साथ भागलपुर से बाइक लेकर सिलीगुड़ी आता और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता था। इसके बाद पुलिस ने इन गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भागलपुर से शंभु साह और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी ले आयी है। चूंकि बेटा नाबालिग है जिस वजह से बेटे को जुवेनाइल कोर्ट के माध्यम से होम भेज दिया गया है। वही बाप शंभु को रिमांड पर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शंभु के पास से कुल 90 ग्राम सोना भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *