• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा में एक गृहिणी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या।


सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

विवाह के डेढ़ साल के अंदर एक गृहिणी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना फांसीदेवा के बिधाननगर थाना अंतर्गत भीमबार इलाके की है। मृतका की पहचान रविता सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते गृहिणी ने आत्महत्या की है।

उल्लेखनीय है कि रविता का 2021 में रंजन बर्मन के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था। जिसे लेकर रविता बीच-बीच में मरने की धमकी भी देती थी। वहीं, दोनों के बीच एक बार फिर शुक्रवार की रात विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि जिसके बाद रविता ने दरवाजा बंद कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं, अभी तक घटना की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। इधर, घटना की खबर पर फांसीदेवा के बीडीओ संजू गुहा मजूमदार बिधाननगर अस्पताल पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *