प्रधाननगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाश इलाके की 12 वर्षीया छात्रा की अपहरण के बाद हत्या कर देने से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। वहीं पूरे परिजनों में रोष व्याप्त है। इलाके में 24 घंटे से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मंगलवार की देत रात आरोपी के ससुराल में तोड़फोड़ की। इसके बाद बुधवार देर शाम स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए रात से इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बताते चले कि दक्षिण पलाश इलाके की कक्षा छठी की छात्रा 5 दिसंबर को परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी। उसके बाद घर लौटते समय पड़ोस में के एक दमाद मनोज राय ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के 8 दिन बाद मंगलवार की रात छात्रा का शव सुकना चाय बगान के खैरानी लेन से बरामद हुआ था। इसके बाद आरोपी के ससुराल में बीती रात परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ किया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में आरोपी के ससुराल वालों के प्रति राेष है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों ने देर शाम आरोपी को पकड़ने में विफल प्रशासन के खिलाफ टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई जांच की मांग की है। प्रशासन ने हंगामा को देखते हुए छात्रा की शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को लेकर साहूडांगी में अंतिम संस्कार करवाया। प्रधाननगर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधाननगर थाना की इस तरह की पहली घटना है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply