• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में अवैध कॉल सेंटर में पुलिस की छापेमारी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में एक बार फिर अवैध कॉल सेंटर के बारे में सुराग मिला। सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा में अवैध कॉल सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को माटीगाड़ा पुलिस ने एसओजी और साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों के साथ आईटी पार्क में छापेमारी की। अब तक वहां तीन अवैध कॉल सेंटर का सुराग मिला है। कॉल सेंटर से कई दस्तावेज मिले हैं। जिससे पता चला है कि यहां से विदेश में कॉल कर लोगों को ठगने के अलावा रोजगार और स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम लोगों से मोटी रकम वसूली जाती थी। सीआइडी पहले भी आईटी पार्क में अवैध कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर चुकी है। कई लोगों को पकड़ा भी गया है, लेकिन सवाल उठे थे कि इसके बावजूद भी वहां अवैध कॉल सेंटर कैसे चल रहा था। आज रात तक उन अवैध कॉल सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *