• Sun. Feb 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने और रिफिलिंग करने के आरोप में एक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने और रिफिलिंग करने के आरोप में इंफोर्समेंट ग्रुप ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार घोषपुकुर रूरल इंफोर्समेंट ग्रुप के अधिकारियों ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी महकमा के घोषपुकुर – मैलानी जोत इलाके में अभियान चलाया और वहां से कुल 26 सिलेंडर बरामद किये। अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने के आरोप में सूरज प्रसाद साह (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर फांसीदेवा थाने को सौंप दिया गया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। एनफोर्समेंट ग्रुप के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *