• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर थाना की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुजन शर्मा (24) है। वह कूचबिहार का निवासी बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने स्टेट गेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति को घूमते हुए देखा। इधर, संदेह के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से एक यूएस मेड ऑटोमेटिक बंदूक, 6 राउंड जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार इन आग्नेयास्त्र की बिक्री करने के लिए या फिर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी स्टेट गेस्ट हाउस के पास घूम रहा था। लेकिन इससे पहले उसके मंसूबे पर पानी फिर गया। शुक्रवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *