• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में करोड़ों रूपये के ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( एसओजी ) व माटीगाड़ा पुलिस ने करोड़ों रूपये की ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम संजीत साहा और इमाम हुसैन है। मिली जानकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद से संजीत और इमाम करोड़ों रूपये के ब्राउन शुगर लेकर सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा थाना अंतर्गत विश्वास कॉलोनी पहुंचे थे। जिसकी सूचना एसओजी को मिल गई। सूचना के आधार पर एसओजी ने माटीगाड़ा थाने की मदद से अभियान चलाकर संजीत और इमाम को पकड़ लिया। जब दोनों की तलाशी ली गई तो उसके पास से 414 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य करोड़ों में आंकी गई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *