कुएं से एक लकड़ी का टुकड़ा निकालने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विष्णु बर्मन उर्फ बिजय (30) है। यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत प्रकाश नगर के दादा भाई कॉलोनी की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वासुदेव बर्मन नामक एक बुजुर्ग ने अपने पड़ोस के निवासी विष्णु बर्मन को कुएं के अंदर पड़े एक लकड़ी के टुकड़े को बाहर निकाले के लिए कहा था। जिसके बाद विष्णु, वासुदेव बर्मन के घर जाकर पिलर में रस्सी बांध कर कुएं में उतरा था, लेकिन कुएं में जहरीली गैस होने के कारण विष्णु कुएं के अंदर बेहाश होकर गिर गया। जिसके बाद आनन – फानन में इसकी जानकारी दमकल विभाग, पुलिस और एंबुलेस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग क मौके पर पहुंचे और उसे बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply