• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में खुदरा व्यवसायी संग मेयर ने की बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम के हॉल में सिलीगुड़ी बृहत्तर खुदरा व्यवसायी समिति के अंतर्गत करीब 90 बाजार के सदस्यों के साथ मेयर गौतम देव ने सोमवार को एक बैठक की है। इस बैठक में व्यवसायियों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। मूल रूप से रेलवे की जमीन पर कई बाजारों में हजारों की संख्या में व्यवसायी व्यवसाय कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आरोप है कि रेलवे ने अचानक उन बाजारों को हटाने की बात कही है। जिससे खुदरा व्यवसायी चिंतित हैं। व्यवसायियों की समस्याओं को सुनने के बाद मेयर गौतम देव ने आश्वासन दिया है कि बाजार के सदस्यों के साथ अलग से बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस बैठक में मेयर के अलावा डिप्टी मेयर रंजन सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *