सिलीगुड़ी: शहर के 23 नंबर वार्ड अंतर्गत डाबग्राम में घर के वेंटिलेशन से एक अज्ञात युवक का लटकता शव बरामद किया गया। इस दौरान उक्त इलाके में खलबली मच गई। आज सुबह प्रीतिलता रोड स्थित एक घर के वेंटिलेशन से लटका उक्त युवक का लहूलुहान शव बरामद किया गया। इसके बाद इसकी जानकारी सिलीगुड़ी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। युवक के हाथ पर चोट के निशान थे। पूरे शरीर पर खून लगा हुआ था। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक की हत्या कर शव को वहां लटका दिया गया है। हालांकि, इलाकावासियों का कहना है कि युवक इस इलाके का नहीं है। बगल के एक फ्लैट में रहने वाले एक व्यक्ति ने सबसे पहले शव को देखा। फिर उसने दूसरे लोगों को बताया। घटनास्थल पर काफी खून भी बिखरा हुआ मिला। आसपास खून के धब्बे भी मिले है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक की हत्या कर किसी ने उसे वहां लटका दिया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply