• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में टोटो चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर थाना की पुलिस ने टोटो चोरी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम टिंकू बर्मन और गणेश झा है। दोनों एक नंबर वार्ड अंतर्गत पंचानन कालोनी के निवासी बताए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधान नगर थाना अंतर्गत विभिन्न इलाके से लगातार टोटो चोरी की घटना घट रही थी। बदमाश बड़े शातिर अंदाज में अलग – अलग जगहों से टोटो की चोरी कर चंपत हो जाते थे। इन्हें पकड़ना पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई थी। लेकिन, आखिरकार इस गिरोह का भांडाफोड़ हो गया।

बताया गया कि गत 27 तारीख को जंक्शन के पास से एक टोटो चोरी हो गया था। जिसकी लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने गुरुवार रात अभियान चलाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को प्रथमिक जांच में पता चला है कि गणेश झा टोटो चोरी का मास्टर माइंड है। पुलिस ने शुक्रवार दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *