सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
डेटिंग ऐप के जरिये पहले प्यार और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में सिलीगुड़ी महिला थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सौकत घोष (34) है। वह बागडोगरा का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार दो वर्ष पहले एक डेटिंग ऐप के जरिए शिवमंदिर की रहने वाली एक युवती की मुलाकात सौकत घोष की हुई थी। फिर दोनों की मुलाकात धीरे – धीरे प्यार में बदल गई। आरोप है कि सौकत ने शादी का झांसा देकर उक्त युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन, कुछ समय पहले युवती को पता चला की सौकत किसी और लड़की से भी प्रेम संबंध बना रहा है और नवंबर महीने में उसकी शादी होने वाली है। जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया है। लेकिन, किसी तरह सौकत अपनी प्रेमिका को बहला- फुसलाकर कोलकाता ले गया। बावजूद दोनों का झगड़ा खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि सौकत ने उसके साथ वहां मारपीट की। वहीं, सिलीगुड़ी आने के बाद युवती ने बीते कल महिला थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच ने जुटी पुलिस ने बीती रात बागडोगरा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना की पुलिस ने आरोपी सौकत घोष को युवती को धोखा देने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
