
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
तराई तारापद आदर्श विद्यालय का प्लेटिनम जुबली उत्सव 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। प्लेटिनम जुबली के उपलक्ष्य में 26 जनवरी से 29 जनवरी तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने प्लेटिनम जयंती उत्सव के थीम सांग का उद्घाटन किया। इस संबंध में मेयर ने कहा कि पहले चार दिनों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, लेकिन पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्लेटिनम जुबली उत्सव अच्छे से होगा। इस मौके पर नगर निगम के मेयर गौतम देव, नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार नाथ, कार्यकारी अध्यक्ष स्वपन दास सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।