• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में दबंगई के आरोप में दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व भक्तिनगर थाना की पुलिस ने सेवक रोड से दबंगई के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम राहुल तामंग उर्फ पेंबा और अर्जित बारूई है। दोनों को बीती रात शालुगाड़ा बाजार से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गत 14 अगस्त को एनजेपी इलाके में नवारून दे के पत्नी के साथ पेंबा और उसके गिरोह के लोगों ने धक्का मुक्की की थी। वहीं, घटना के एक दिन बाद शास्त्री नगर तिरंगा मोड़ के पास नवारून दे के उपर पेंबा के लोगों ने जानलेवा हमला किया। जिसमे नवारून गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद थाने में पेंबा और उसके गिरोह के लोगों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। दर्ज शिकायत के बाद से पेंबा और उसके गिरोह के लोग फारार हो गए। आखिरकार एसओजी और भक्ति नगर थाना की पुलिस ने पेंबा और उसके एक साथ अर्जित बारूई को बीती रात शालुगाड़ा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *