• Sat. Dec 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में पत्नी पर लगा पति की हत्या का आरोप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में एक पत्नी पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घर से व्यक्ति का शव बरामद किया है। यह घटना प्रधान नगर थाना अंतर्गत समर नगर बड़तला संलग्न जमाई बाजार इलाके की है। मृतक का नाम तपन घोष है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर के अंदर उक्त व्यक्ति का फंदे से लटकता शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना प्रधान नगर थाना की पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। मृतक के भाई और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि तपन ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की है। तपन की पत्नी ने अपनी बहन और सहेली के साथ मिलकर पहले तपन को पीटा। इसके बाद उसकी हत्या कर उसे फंदे से लटका कर आत्महत्या की रूप देने की कोशिश की है। मृतक तपन घोष का एक बेटा है। पत्नी द्वारा पति की हत्या की खबर से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। लेकिन पुलिस परिस्थिति को शांत करते हुए मृतक की पत्नी, बहन और सहेली को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed