• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में फर्जी पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधाननगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने शहर में खुद को पुलिस वाला बताकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सरजु बसाक, सौरव दे व खोखन सरकार है। उल्लेखनीय है कि गत 24 अगस्त को ऑटो में सवार कई लोगों ने खुद को पुलिस का परिचय देकर चंपासारी निवेदिता रोड में एक वाहन को रोककर वाहन में सवार व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने उक्त व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद घटना का शिकार हुए व्यक्ति थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने कमिश्रनरेट भवन के पीछे प्रमोदनगर इलाके से फर्जी पुलिस की ऑटो और चालक को 25 तारीख की रात को गिरफ्तार किया। इसके बाद 26 तारीख को पुलिस ने आरोपी सरजु बसाक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर 4 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान इस गिरोह के बाकी और दो लोगो का नाम सामने आया। जिसके बाद बीते रात सौरव दे और खोखन सरकार को जंक्शन पीडब्लूडी भवन के पास से गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *