• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में लाखों के ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधाननगर थाना की पुलिस ने लाखों के ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम परिमल राय, बाबर अली और गफर अली है। बाबर और गफर मुर्शिदाबाद का और परिमल नक्सलबाड़ी के बाबूपाड़ा का निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुर्शिदाबाद से बाबर और गफर दोनों एक बैंग में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर तस्करी के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे थे। आज बाबर और गफर दोनों दार्जिलिंग मोड़ के पास ब्राउन शुगर कि डिलेवरी के लिए घूम रहे थे। तभी परिमल राय बाइक लेकर ब्राउन शुगर की डिलेवरी लेने पहुंचा। इस दौरान वेश बदलकर बैठी एसओजी और प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दार्जिलिंग मोड़ संलग्न दुर्गागुड़ी इलाके में बाबर अली, गफर अली और परिमल राय को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक बैंग बरामद किया। जिसके अंदर से 2 किलो ब्राउन शुगर मिला। इसके बाद तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य लाखों रूपये से ज्यादा है। तीनों आरोपियों को कल रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *