• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में 11 लाख रुपये के गांजे के साथ एक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी:एनजेपी थाने की पुलिस ने तस्करी से पूर्व लाखों रुपये के गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने शनिवार को फूलबाड़ी 1 नंबर अंचल के भोलामोड़ संलग्न इलाके में अभियान चलाया और एक चार पहिया वाहन को जब्त किया। तलाशी लेने के दौरान वाहन के विभिन्न गुप्त चेंबरों से 10 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद सिलीगुड़ी के सूर्यसेन कॉलोनी निवासी मिंटू सरकार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 1 क्विंटल 11 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये है। गांजा कूचबिहार से बिहार ले जाया जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *