• Thu. Feb 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी से छिनतई करने वाले दंपति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने छिनतई बाज एक दंपति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपति का नाम बाप्पी कर्मकार (40 वर्ष) और संचिता कर्मकार (39 वर्ष) है। दरअसल, सिलीगुड़ी में पिछले कुछ समय से छिनतई की घटना लगातार सामने आ रही थी। इन छिनतई की घटना को लेकर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ऊपर दबाव भी बढ़ रहा था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 9 नवंबर की दोपहर 30 नंबर वार्ड देशबंधुपारा इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ सोने की चेन छिनतई की घटना घटी थी। इसके बाद बुजुर्ग महिला के बेटे अभिजीत सरकार सिलीगुड़ी थाना में छिनतई की लिखित शिकायत दर्ज कराया था। दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए सिलीगुड़ी थाना की पुलिस को छिनतई बाज कर्मकार दंपति के बारे में सुराग मिली। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर बीती शाम कावाखाली से कर्मकार दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कर्मकार दंपति के पास से छिनतई हुआ सोना की चेन भी बरामद की है। सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने आज कर्मकार दंपति को सिलीगुड़ी अदालत में पेश की है। बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी थाना पुलिस कर्मकार दंपति की टी आई परेड की अदालत मांग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *