
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम के मेयर गौतम देव ने कई पहल की है। अब शहर का कचड़ा वाहनों से उठाए जाएंगे। शुक्रवार को 5 करोड़ 9 लाख 52 हजार की लागत से 60 कचरा निस्तारण वाहनों का लोकार्पण किया गया है। फिलहाल 40 वाहनों का उद्घाटन किया गया। अगले कुछ दिनों में 20 और वाहनों को चालू किया जाएगा। आज मेयर गौतम देव ने वाहनों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उप मेयर रंजन सरकार, नगर निगम के सफाई और कचरा विभाग के मेयर परिषद माणिक दे सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस संबंध में मेयर गौतम देव न ने कहा कि लोग जागरूक होंगे तो जीरो वेस्ट सिटी बनाना संभव होगा और शहर कचरा मुक्त हो जाएगा।

