दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल की सरकार ने बीडीओ का फेरबदल किया है। सिलीगुड़ी महकमा के चार ब्लॉकों के बीडीओ को स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी कड़ी में खोरीबाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन बर्मन का स्थानांतरण हो गया है। लोगों ने खोरीबाड़ी में नवपदस्थापित बीडीओ से भी कुशल नेतृत्व तथा अच्छे कार्य करने की अपेक्षा की है। लोगों ने खोरीबाड़ी बीडीओ को ईमानदार व कर्तव्यनिष्ट पदाधिकारी बताया। कम समय में पंचायतों में विकास के ऐसे काम को अंजाम दिया है जो सदा याद रखा जाएगा।
बता दें कि बीडीओ निरंजन बर्मन का स्थानांतरण जलपाईगुड़ी जिले में बानरहाट ब्लॉक का बीडीओ का बनाया गया। खोरीबाड़ी की नई बीडीओ दीप्ति साव बनेंगी। यह 2019 बैच की बीडीओ है और हुगली जिले के पुरसुराह ब्लॉक के बीडीओ थी।वहीं नक्सलबाड़ी के बीडीओ अरिंदम मंडल को कूचबिहार जिले के मेखलीगंज ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है। प्रणब चटराज नक्सलबाड़ी के नये बीडीओ हैं। वहीं फासीदेवा ब्लॉक के बीडीओ संजू गुहा मजूमदार को हावड़ा जिले के श्यामपुर ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है। फांसीदेवा ब्लॉक के नए बीडीओ बिप्लब विश्वास हैं।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply