सिलीगुड़ी: भक्तिनगर थाना की पुलिस ने दो अलग अलग चोरी के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुरजीत चक्रवर्ती, अमित प्रसाद, चंदन बर्मन और गोपाल दास है। मिली जानकारी के अनुसार, इस्कॉन रोड स्थित और दुर्गा नगर कॉलोनी के घरों में चोरी की घटना हुई थी। दोनों घरों से बदमाशों ने स्मार्ट फोन, एटीएम कार्ड, बिजली के तार के साथ – साथ कई कीमती सामान चोरी कर लिए थे। भक्तिनगर थाना में इन दोनों घटनाओं की लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। जांच करते हुए भक्तिनगर थाना की पुलिस ने दोनों मामलों में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी हुए सामान को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आज चारों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply