• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में एसटीएफ ने ट्रक के गुप्त चैंबर से लगभग 162 किलो गांजा किया जब्त, चालक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सिलीगुड़ी में एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। साथ ही इस घटना में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर एनजेपी थाना इलाके के आमबाड़ी कैनल रोड पर फ्लाईओवर के पास डब्ल्यूबी63बी5985 नंबर की ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने के क्रम में उक्त ट्रक से एसटीएफ ने करीब 161 किलो 895 ग्राम गांजा बरामद हुआ। ट्रक के पीछे एक गुप्त चैंबर बनाया गया था और वहां गांजा छिपाकर रखा हुआ था। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 16 लाख रुपये है। जलपाईगुड़ी के निवासी गोविंद घोष नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद एसटीएफ को पता चला कि उक्त गांजे को कूचबिहार से तस्करी कर बिहार ले जाने का इरादा था। पुलिस को देख उसका सह चालक फरार हो गया। गिरफ्तार व्यक्ति को एनजेपी थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *