सिलीगुड़ी शहर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के 2 और मरीज मिले हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के 2 और नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस तरह इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। केवल अगस्त महीने में ही अबतक सभी 47 वार्डों में डेंगू के 72 मरीज मिल चुके हैं। वहीं जनवरी की बात करें तो यह आंकड़ा बढ़कर 103 हो चुका है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply