• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में डेंगू ने मचाया हाहाकार, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी शहर में डेंगू ने हाहाकार मचाते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली। जिससे सिलीगुड़ी नगर निगम में चिंता बढ़ गयी है। इसी को देखते हुए बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम में मेयर गौतम देव ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बताया जा रहा है कि मेयर ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ डेंगू से संबंधित अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद मेयर गौतम देव ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के निरीक्षण के साथ ही फॉगिंग व स्प्रे को भी बढ़ा दिया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम खाली पड़े जमीनों पर विशेष निगरानी रखेगी। बारिश के कारण व जगह – जगह लगा गंदा पानी होने के कारण मच्छरों का लार्वा तेजी से बढ़ रहा है और लोग उसके शिकार भी होते जा रहे हैं। बोरो की ओर से माइकिंग कर डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास लोग जल जमाव न होने दें, इसके लिए जन जागरूकता का काम भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *