• Thu. Feb 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में नकली शराब कारोबार का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

एक्साइज डिपार्टमेंट की प्रधान नगर सर्कल की टीम को नकली शराब तैयार करने वाले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक महिला के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित गुप्ता, जसवंत गुप्ता और सविता कुमारी सिंह बताया गया है।

वहीं, टीम ने भारी मात्रा में स्प्रिंट और कच्चा माल की सामग्री के साथ एक स्कूटी भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार, एक्साइज डिपार्टमेंट के प्रधान नगर सर्कल के इंचार्ज अंकुर राय के नेतृत्व में बागडोगरा सर्कल की सहयोगिता से गुप्त सूचना पर नगर निगम के एक नंबर वार्ड के पंचानन कॉलोनी में अभियान चलाया गया। एक्साइज डिपार्टमेंट की अभियान की भनक लगते ही नकली शराब तैयार करने वाले लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने एक महिला के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद टीम ने इलाके से भारी मात्रा में स्प्रिंट और कच्चा माल के साथ एक स्कूटी भी जब्त की। आज तीनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। प्रधान नगर सर्कल की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *